फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officials should take cleanliness on mission mode: DC

स्वच्छता को मिशन मोड में लें अधिकारी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Officials should take cleanliness on mission mode: DC
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि अधिकारी स्वच्छता को मिशन मोड में लेकर काम करें। आमजन को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ते हुए जिले को स्वच्छ बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाए। स्थानीय निकाय विभाग व ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें कि वार्ड व गांवों में जागरूकता रैलियां निकाली जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए बल्कि सफाई अभियान चलाकर सामूहिक प्रयास किए जाएं। डीसी अपराजिता स्वच्छता विषय पर आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रही थीं। उन्होंने कहा कि जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जारी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कचरा एकत्रित करते समय कचरे को अलग-अलग वर्गों में एकत्रित करें।
विज्ञापन

गीला, सूखा, सेनिटरी व अन्य कचरे को अलग-अलग एकत्रित करें। डंपिंग साइट तक सुरक्षित तरीके से कचरे का ट्रांसपोर्टेशन किया जाए। डीसी ने यह भी कहा कि डंपिंग साइट पर नियमानुसार कचरे का निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed