फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officers should take responsibility seriously on paddy: Deputy Commissioner

धान पर गंभीरता से जिम्मेदारी निभाएं अधिकारी : उपायुक्त

Sun, 26 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Officers should take responsibility seriously on paddy: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद उपायुक्त प्रीति ने जिले में धान खरीद प्रक्रिया की कड़ी समीक्षा की और अधिकारियों को गंभीरता से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएफएससी सहित सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि धान खरीद में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


डीसी ने कहा कि दूसरे राज्यों से आ रहे धान की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सड़कों पर निगरानी बढ़ाने, नाके लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले धान पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को परेशान न किया जाए, लेकिन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने डीएमईओ को भी निर्देश दिए कि सभी मंडियों और आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे। निरीक्षण में यदि कैमरे बंद पाए गए तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed