फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officers of National Informatics Centre visited

Kaithal News: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के अफसरों ने किया दौरा

Wed, 06 Aug 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Officers of National Informatics Centre visited

विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र हरियाणा के अतिरिक्त राज्य सूचना एवं विज्ञान अधिकारी गगन विशाल वर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही आईटी गतिविधियों की समीक्षा की। इसमें जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी एवं आईटी के निदेशक दीपक खुराना व अतिरिक्त जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी मंदीप द्वारा जिले में आईटी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

अतिरिक्त राज्य सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एवं वरिष्ठ निदेशक अनुज महाजन तथा उप निदेशक गगन विशाल वर्मा ने डीसी प्रीति के साथ बैठक कर डिजिटल गवर्नेंस व साइबर सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की। एएसआईओ द्वारा डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा व सुरक्षित डिजिटल बुनियादी ढांचे पर जागरूकता कार्यशाला की आवश्यकता पर बल दिया। वरिष्ठ निदेशक अनुज महाजन ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम 2023 द्वारा जारी डाटा के सुरक्षा नियमों के उल्लंघन होने पर वित्तीय दंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें साइबर फ्रॉड के प्रति सजग करना पडे़गा। ओटीपी के अतिरिक्त ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से फर्जी लिंक भेजकर धोखाधड़ी जैसे मामले हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed