फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Off to visit Rajasthan

Kaithal News: राजस्थान का भ्रमण करने हुए रवाना

Sun, 17 Mar 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Off to visit Rajasthan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से आयोजित पांच दिवसीय राजस्थान के जैसलमेर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमंे 25 स्कूलों के 46 विद्यार्थी और चार अध्यापक भाग लेंेगे।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपके लिए एक अच्छा अवसर है, जिसमें आपको दूसरे राज्य की संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इसलिए आपने वहां अनुशासित रहकर अच्छी-अच्छी जानकारियां जमा करनी होगी।
विज्ञापन


जिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि पहले दिन सभी विद्यार्थियों को जीप सफारी तथा रेगिस्तान में ऊंट सवारी करवाई जाएगी। सभी रेगिस्तान में ट्रैकिंग करके उसका आनंद लेंगे तथा वहां की वनस्पति के बारे में जानकारी लेकर अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसलमेर स्थित बीएसएफ के शिविर का सभी विद्यार्थियों को ने भ्रमण करवाया जाएगा, जिससे वह हमारे देश की सेना के बारे में जानकारी लेंगे। किस प्रकार देश की सेना हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहती है तथा उपस्थित सैनिकों से बात करेंगे और हमारी सेना किस प्रकार हमारे बॉर्डर की रक्षा करती है। उसके बाद विश्व प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में माथा टेका कर माता का आशीर्वाद लिया जाएगा।

इस मंदिर की विशेषता यह है कि युद्ध के समय 1965 में युद्ध के समय जितने भी 450 गोले इस मंदिर में आकर गिरे परंतु एक भी गोला मंदिर या मंदिर में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंच सका फिर सभी विद्यार्थियों को 1971 के शहीद स्मारक लोंगेवाला का भ्रमण किया करवाया जाएगा।

जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि उसके बाद सभी विद्यार्थियों को विश्व प्रसिद्ध कुलधरा गांव का भ्रमण करवाया जाएगा। इस गांव की विशेषता यह है कि इस गांव को रातों-रात उन पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध गांव को खाली कर दिया था। आज यह गांव खंडहर रूप लिए हुए हैं। जैसलमेर के राजा के विश्व प्रसिद्ध किले का भ्रमण करवाया जाएगा।


दूसरे राज्य की संस्कृति के बारे में जानने का विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा अवसर रहेगा। इसके बाद विद्यार्थियों के ज्ञान में बहुत ज्यादा वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एपीसी कुशल कुमर, भ्रमण के नोडल एपीसी मनोज पवार, पीएमश्री स्कूल सौंगल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, यूथ एंड इको क्लब की जिला कोऑर्डिनेटर अंजू शर्मा कामना शर्मा सुधारानी व मनोज कुमार बच्चों के साथ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed