फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NSS helps in development of discipline leadership

Kaithal News: एनएसएस से अनुशासन नेतृत्व का होता विकास

Tue, 10 Dec 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
NSS helps in development of discipline leadership
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एनएसएस का तीसरा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें एनएसएस अधिकारी शशिकांता ने कहा कि एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंेने कई टिप्स भी दिए।

उन्होंने कहा कि इसके तहत छात्र समाज सेवा, सामुदायिक विकास, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते हैं। एनएसएस छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का विकास करता है।
विज्ञापन


इस दौरान गोपाल दास के सहयोग से वालंटियर छात्राओं के साथ विद्यालय के बड़े पार्क की सफाई करते हुए पौधों व घास की कटाई की। सभी पौधों को पानी दिया। शिविर में रिसोर्स पर्सन गुरदेव जांगड़ा ने छात्राओं को एनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके कॅरिअर के बारे में भी मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के लिए पश्चात गीत नृत्य व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल व विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारन ने सहयोगी स्टाफ व छात्राओं द्वारा विद्यालय को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सबकी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed