{"_id":"6530395374b39a4b2c0dea49","slug":"now-the-next-stop-of-the-society-is-in-bhiwani-kaithal-news-c-18-1-knl1004-245221-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब समाज का अगला पड़ाव भिवानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब समाज का अगला पड़ाव भिवानी में
Thu, 19 Oct 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सेक्टर 19 के हुडा मैदान में विभिन्न राज्यों से क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे। कार्यक्रम में समाज में एकजुटता की बातें की गईं। साथ ही जानकारी दी गई नए वर्ष में 25 फरवरी को भिवानी में ऐसा महाकुंभ आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल वीर देवेंद्र सिंह व शेर सिंह राणा ने की। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए भाकियू यूपी के किसान नेता ठाकुर पूर्ण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे कुछ बड़े नेता अपने आप को ‘शेर’ कहलवाते हैं। वे शेर तो हैं, लेकिन वे सर्कस के शेर हैं। यदि चार क्विंटल दूध में एक नींबू निचौड़ दिया जाए तो वह पूरे दूध को खराब करता है। ऐसे ही समाज में कुछ लोग नींबू बने बैठे हैं परंतु हमें इन नींबू को बाहर निकालना है।
उन्होंने कहा कि जैसे सिख समाज को तलवार रखने की आजादी है। वैसे ही क्षत्रिय समाज के लोगों को भी तलवार रखने की आजादी दी जाए। अब कैथल के बाद 2024 की 25 फरवरी को भिवानी में ऐसा महाकुंभ आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बिहार से जदयू के विधायक चेतन आनंद ने कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले तो पृथ्वीराज चौहान और सम्राट मिहिर भोज हमारे थे, लेकिन जैसे ही वोट निकल गए तो यह हमारे नहीं, किसी दूसरे समाज के हो गए। सरकार की यह मंशा गलत है। इस महाकुंभ से पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में राजपूत समाज की एकता का संदेश जाएगा। भगत सिंह ने कहा था कि यदि बात नहीं सुनी जाती तो धमाके की जरूरत होती है। राजपूत समाज के साथ भी यही स्थिति बनी है। चुनावों में जरूरत पड़े तो नोटा पर बटन दबाने में भी देरी न हो।
करणी सेना के अध्यक्ष महीपाल मकराणा ने कहा कि सरकार ने राजपूत समाज के साथ दमनकारी नीति को अपनाया है। राजपूत समाज ने हमेशा ही राष्ट्रहित में कार्य किया है। राष्ट्रवाद का मुखौटा पहने हुई सरकार ने समाज का दमन किया है। 28 अक्तूबर को राजस्थान के अजमेर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मिहिर भोज प्रतिमा के नामकरण विषय पर न्याय मिले। कार्यक्रम के अंत में कर्नल देवेंद्र राणा ने कहा कि हमें अपनी विरासत को संभालकर रखना होगा। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हमारी विरासत से छेड़छाड़ की है। इसलिए राजपूत समाज बाहुल्य गांवों में भाजपा नेताओं की प्रवेश बंद किया जाएगा।
ये रहे मौजूद ः क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज संघर्ष समिति के अध्यक्ष कर्नल देवेंद्र सिंह, करणी सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा, शेर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह नरुका, बिहार से विधायक ललित आनंद, भाकियू नेता ठाकुर पूर्ण सिंह, पूर्व विधायक रेखा राणा, यशवीर राणा, विनोद राणा, जयदीप राणा, मुकेश राणा, रणबीर राणा, संदीप राणा, सलिंद्र राणा, प्रमोद राणा, महिपाल राणा, संजीव राणा, सतपाल राणा आदि।