फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now Pradhan accused the jobbers

Kaithal News: अब प्रधान ने आढ़तियों पर लगाया आरोप

Tue, 23 May 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Now Pradhan accused the jobbers
गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी एसोसिएशन के आढ़तियों द्वारा प्रधान पर माल ढुलाई के किराए में भ्रष्टाचार करने के आरोपों का जवाब देते हुए मंडी प्रधान सतपाल जैन ने कहा कि जो सदस्य उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं उन्हीं आढ़तियों के पास पांच लाख कट्टों के गेट पास हैं। वे इन कट्टों की ढुलाई का किराया वसूल भी चुके हैं।
विज्ञापन

प्रधान सतपाल जैन ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों ने उन पर जो 10 लाख रुपये के गबन के आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह से झूठे और निराधार है। सतपाल जैन ने बताया कि गेहूं के सीजन में चीका अनाज मंडी में कुल 19 लाख कट्टे आए थे। इनमें से पांच लाख कट्टों के गेट पास आरोप लगाने वाले आढ़तियों के पास हैं। चार लाख कट्टों के किराए का भुगतान एसोसिएशन ने संबंधित आढ़तियों को कर दिया है।
विज्ञापन

जैन ने बताया कि लगभग नौ लाख कट्टे कैथल व ढांड के गोदामों में चले गए है, ऐसे में 10 लाख रुपये के गबन के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के पास मात्र दो लाख रुपये खर्च के लिए आए हैं। इसका समय आने पर पूरा हिसाब दिया जाएगा। जैन ने कहा कि पिछले 10 सालों में यह पहला मौका है जब मंडी एसोसिएशन ने आढ़तियों को गेहूं ढुलाई का पैसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले सदस्यों को एसोसिएशन की कार्यकारिणी से हटा दिया गया है और नए सदस्यों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed