फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now girl students of 15 villages will get a new path after 12th

Kaithal News: अब 15 गांवों की छात्राओं को 12वीं के बाद मिलेगी नई राह

Fri, 11 Aug 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Now girl students of 15 villages will get a new path after 12th
कुलदीप प्रजापति
विज्ञापन


कैथल। धनौरी गांव में राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को ऑफलाइन माध्यम से पहली छात्रा का दाखिला किया गया। इस शुरुआत के बाद अब 15 गांवों की छात्राएं 12वीं के बाद यहां पढ़ाई कर सकेंगी। यहां पर दाखिले के लिए स्पेशल पोर्टल खोला जाएगा, ताकि वे इसी सत्र में दाखिला ले सकें। यह महिला कॉलेज का जब तक भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक कक्षाएं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौरी में लगेंगी।

गौरतलब है कि अब धनौरी गांव के आसपास के दर्जनों गांव की सैंकड़ों छात्राएं 12वीं के बाद कॉलेज दूर होने के कारण आगे की शिक्षा से वंचित रह जाती थी। अब गांव धनौरी में कॉलेज की शुरुआत होने से उनकी पढ़ाई पूरी हो सकेंगी। कॉलेज में कला संकाय की 160 सीटें निर्धारित की गई है। इसमें से एक सीट पर वीरवार को एक छात्रा ने दाखिला ले लिया है। इस कॉलेज में दाखिले के लिए राजकीय कॉलेज कैथल के स्टाफ को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


गत 23 अप्रैल को गांव धनौरी में धन्ना भगत की जयंती मनाई गई थी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की थी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव धनौरी में महिला कॉलेज की घोषणा की थी। सरकार के निर्देशानुसार वीरवार को कॉलेज की शुरुआत कर दी है। इस सत्र में दाखिले के लिए आवेदन का पोर्टल खोला जाएगा। अब छात्राएं दाखिला लेकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा कैथल के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्बू अपनी सहायक प्रो. की टीम के साथ गांव धनौरी में राजकीय महिला महाविद्यालय की शुरुआत करने पहुंचे। इस मौके पर गांव धनौरी के सरपंच कपिल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौरी की प्रधानाचार्या आशू बग्गा ने महाविद्यालय से आई टीम का स्वागत किया। महाविद्यालय की शुरुआत के लिए ग्रामीणों व स्टाफ सदस्यों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया। राजकीय कन्या महाविद्यालय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौरी के भवन में ही आरंभ किया गया है। महाविद्यालय में अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनैतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, भूगोल, शारीरिक शिक्षा एवं कंप्यूटर साइंस विषयों के साथ अध्ययन की शुरुआत की जाएगी। संवाद
नीतू बनीं पहली छात्रा

राजकीय कन्या महाविद्यालय धनौरी में कला संकाय में प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑफलाइन प्रवेश के लिए दाखिले की शुरुआत की गई। गांव की छात्रा नीतू सुपुत्री रामफल ने महाविद्यालय में दाखिला लेने वाली पहली छात्रा होने का गौरव प्राप्त किया।

डॉ. कर्मदेव को पहनाए जूते

गांव धनौरी के निवासी डा. कर्मदेव ने दो साल से प्रण लिया था कि जब तक गांव धनौरी में राजकीय महिला महाविद्यालय की शुरुआत नहीं होगी, तब तक वह जूते नहीं पहनेंगे। महाविद्यालय की शुरुआत पर प्राचार्य डा. मनोज कुमार भाम्बू, सरपंच कपिल जी व प्रधानाचार्य आशू बग्गा ने डा. कर्मदेव को जूते पहनाकर उनका प्रण पूरा होने पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed