फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now drone survey of colonies will be done

Kaithal News: अब कॉलोनियों का कराया जाएगा ड्रोन सर्वे

Tue, 03 Oct 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now drone survey of colonies will be done
कमल बहल
विज्ञापन


कैथल। शहर की शेष अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए अब कैथल नगर परिषद की तरफ से ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया जाएगा। सर्वे करवाने का यह फैसला पिछले महीने हुई नगर परिषद की सदन की बैठक में हाउस की तरफ से लिया गया था।

गौरतलब है कि सरकार ने इसी वर्ष जुलाई महीने में शहर की 33 में से 20 कॉलोनियों को वैध किया था, लेकिन बची हुई 13 कॉलोनियों के वैध न होने से इन कॉलोनियों के लोगों में काफी निराशा थी। ये कॉलोनियां शहर की कुल 62 कॉलोनियों में से हैं। 13 कॉलोनियों में लगी आपत्तियों को भी दूर कर सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है जबकि अन्य बची हुई कॉलोनियों को वैध करने के लिए ड्रोन के सर्वे की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन


सितंबर में हुई नगर परिषद की सदन की बैठक में भी इन कॉलोनियाें को वैध करने के लिए ड्रोन से सर्वे करवाने का निर्णय लिया था। इसमें वैध होने की शर्तें पूरी करने वाली कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। इस समय नगर परिषद को सर्वे करने वाली एजेंसियों की तलाश है। फिलहाल दो एजेंसियों से इस पर बातचीत चल रही है। इसमें से एक मोहाली तो दूसरी नोएडा की कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के एक्सईएन रवि ऑबराय ने बताया कि सरकार के नियमों के तहत बची हुई अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत अभी ड्रोन से सर्वे के लिए एजेंसी की तलाश की जा रही है।


फिलहाल दो एजेंसियों से बातचीत चल रही है। उन्होंने अपनी कोटेशन दी है। आला अधिकारियों और नगर परिषद की अध्यक्ष के निर्देशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से सर्वे होने के बाद अवैध कॉलोनियों को वैध करने का रास्ता खुल पाएगा।
अभी तक वैध हुई कॉलोनियां-

कैथल नगर परिषद की यह हैं कॉलोनियां-



1. पंथ नगर

2. अमृतसरिया डेरा



3. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2

4. रणधीर कॉलोनी फेस-1



5. डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1

6. शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन



7. अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1

8. ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी



9. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3

10. शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2



11. जनकपुरी एक्सटेंशन-1

12. जनकपुरी एक्सटेंशन-3



13. जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी

14.हेरिटेज स्कूल के पास



15. मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन

16. ओशाे पुरम विस्तार



17. सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी

18. ओशो पुरम



19. राधा स्वामी संत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास

20. कपिल नगर काॅलोनी



इन कॉलोनियों में करवाया जाना है ड्रोन से सर्वे-



01. मलिक नगर

02. अर्जुन नगर विस्तार-एक



03. खनौरी रोड

04. बसंत विहार



05. डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन

06. रुद्र एनक्लेव



07. वसंत विहार कॉलोनी

08. कपिल नगर कॉलोनी



09. स्टार सिटी कॉलोनी

10. शक्ति नगर पार्ट वन



11. रणधीर कॉलाेनी

12. सैनी कॉलोनी



13. देवीगढ़ कॉलोनी फेज वन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed