फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now Bhandara will be organized in Kumbh Mela to be held in Prayagraj

Kaithal News: अब प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में लगेगा भंडारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Now Bhandara will be organized in Kumbh Mela to be held in Prayagraj
कैथल। श्री गुरु गोरखनाथ अयोध्या-प्रयागराज भंडारा ट्रस्ट ने अयोध्या के बाद अब प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में भंडारा लगाने का फैसला लिया है। अब ट्रस्ट के सदस्य अयोध्या की तर्ज पर कुंभ मेले में प्रयागराज में वीआईपी घाट के निकट विशाल भंडारा लगाएंगे। इस संबंध में ट्रस्ट के सदस्यों ने शनिवार को कार्यालय में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भंडारा आयोजन समिति की अगुवाई कर रहे रामजी सैनी ने की। रामजी सैनी, कस्तूरी लाल शर्मा, सुरेश किच्छानिया, पवन नई अनाज मंडी, राजेश कुमार, शिवचरण, लीला राम सैनी, समाजसेवी बहादुर सैनी, ओमप्रकाश रादौर आदि ने बताया कि भगवान श्री राम के मंदिर में हुई रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पिछले साल अयोध्या में करीब एक माह तक भंडारा लगाया गया था।
विज्ञापन

इसमें कैथल सहित पूरे प्रदेश के लोगों ने सहयोग दिया था। भंडारे में प्रसाद की गुणवत्ता से अयोध्या में कैथल के भंडारे को खूब सराहना मिली थी। अब 12 साल बाद प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में भी आयोजन समिति की ओर से एक माह तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा शाही स्नान से पहले 11 जनवरी से पांच फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मेला प्रबंधन के साथ बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कैथल शहर सहित पूरे प्रदेश के दानी सज्जनों से अपील करते हुए कहा कि देशभर से करोड़ों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोग इस आयोजन में खूब सहयोग कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि इस भंडारे में भागीदारी के लिए अधिक से अधिक सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed