{"_id":"6899122e6ef69da8a20e1434","slug":"now-apply-online-for-on-the-spot-admission-in-iti-from-today-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136116-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आईटीआई में दाखिल लेने से वंचित युवा व युवतियों को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक और मौका दिया है। अब दाखिला लेने के इच्छुक युवा व युवतियां आज से 22 अगस्त तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। इससे पूर्व विभाग की ओर से चार ऑनलाइन काउंसलिंग की गई थी। इसके बाद भी राजकीय आईटीआई में करीब 40 प्रतिशत और प्राइवेट आईटीआई में करीब 80 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं थीं।
ऐसे में अब निदेशालय ने पांचवें चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार 11 अगस्त को संस्थान के सभी रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 11 से 22 अगस्त तक दोबारा से ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त किए जाएंगे। इसके साथ ही रैंक में मेरिट कार्ड अनुसार एंड ऑन द स्पाट दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थियों की फीस भी भरी जाएगी और सीटों का आंवटन किया जाएगा। इससे पहले विभाग की ओर से आठ जुलाई जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके तहत अलग-अलग चार काउंसलिंग जारी की गई थी। काउंसलिंग के दौरान सीटों का आवंटन किए जाने के बाद भी करीब 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। ऐसे में करीब 40 प्रतिशत सीट खाली रहने के कारण विभाग की ओर से अब ऑन द स्पॉट मेरिट एवं दाखिले किए जाएंगे। जिला नोडल अधिकारी एवं राज्य के कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि 11 अगस्त से दाखिले पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 12 अगस्त से संस्थान में रिक्त सीटों के प्रति मेरिट अनुसार ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए दाखिला कमेटी पुनर्गठन कर दिया गया है तथा सभी आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
भरी जा सकेंगी सभी सीटें
आईटीआई के जानकारों का कहना है कि सरकारी व प्राइवेट आईटीआई की अधिकतर सीट ऑन द स्पॉट दाखिले पर ही भरी जाती है। अब तक हुए दाखिले में विद्यार्थियों को उनकी पसंद के अनुरूप सीट न मिलने पर वे दाखिला नहीं ले रहे थे। अब उन्हें मेरिट के अनुसार आन द स्पाट दाखिला दिया जाएगा। जिससे आईटीआई की सभी सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रिक्त सीटों पर होगा दाखिला
अब तक विद्यार्थी आनलाइन के चक्कर में उलझे हुए थे। अब नए शेड्यूल अनुसार विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन करने के उपरांत वहां से मेरिट कार्ड डाउनलोड करते हुए उसे संबंधित आईटीआई में दोपहर 12 बजे तक जमा करवाएगा। आईटीआई में प्राप्त आवेदनों पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और रिक्त सीटों पर मेरिट सूची के अनुसार दाखिला दिया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी एवं राज्य के कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि 11 अगस्त से दाखिले पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 12 अगस्त से संस्थान में रिक्त सीटों के प्रति मेरिट अनुसार ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए दाखिला कमेटी पुनर्गठन कर दिया गया है तथा सभी आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।