फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notice given to 10 after finding dengue larvae

Kaithal News: डेंगू का लार्वा मिलने पर 10 को दिए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Notice given to 10 after finding dengue larvae
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को भी शहर की कई कॉलोनियों में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत 10 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया। इसी दौरान विभाग की टीमों ने 8512 घरों में सर्वे किया। जिले में अब तक चार लाख 28 हजार 628 घरों का सर्वे किया गया है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लार्वा मिलने पर जिले में अभी तक 884 लोगों नोटिस दिया जा चुका है। डेंगू और मलेरिया के नोडल अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीरज मंगला ने बताया कि अभी तक कोई भी केस मलेरिया और डेंगू का पाॅजिटिव नहीं मिला है। विभाग ने लोगों को घर में सफाई करने के लिए जागरूक कर रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि कूलर, फ्रिज, होदी, टंकी, गमले की सफाई नियमित रूप से की जाए। अस्पताल में मलेरिया और डेंगू की निशुल्क जांच की जा रही है। इसके लिए 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed