फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   North-easterly winds blew throughout the day, partly cloudy sky

Kaithal News: दिनभर चलीं उत्तरी-पूर्वी हवाएं, छाए रहे आंशिक बादल

Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
North-easterly winds blew throughout the day, partly cloudy sky
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार को भी तेज गति से उत्तरी पूर्वी हवाएं दिनभर जारी रही। हालांकि सुबह के समय धूप खिली और पूरा दिन बारिश भी नहीं हुई। वहीं, बीच-बीच में आंशिक बादल देखने को मिली।

गौरतलब है कि वीरवार देर रात आए आंधी व तूफान से मौसम में अचानक बदलाव आया था जिसके कारण दिन में गर्मी से राहत भी मिली थी। बारिश होने से पहले दिन में ज्यादा गर्मी पड़ रही है। गर्मी बढ़ने पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है।
विज्ञापन


अप्रैल के महीने में गर्मी अपना रूप दिखा रही थी जिसके दो पहले ही मौसम में बारिश से बदलाव के चलते पारा गिरा तापमान में भी बदलाव आया। जिस कारण मौसम खुशगवार बना। दोपहर में भी ऐसा ही देखने को मिला। बाजारों में लोगों की भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी छह मई को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने, अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम में बदलाव होने की आंशका रहेगी।

दूसरी ओर चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed