फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Non-academic team wins cricket match

Kaithal News: क्रिकेट मुकाबले में जीती गैर शैक्षणिक टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Non-academic team wins cricket match
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। यह क्रिकेट मैच काफी रोमांचक रहा और गैर शैक्षणिक टीम ने जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन प्रबंधन समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने किया। टॉस जीतकर टीचिंग टीम के कप्तान डॉ. जयबीर धारीवाल ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय गोयल और डॉ. सीबी सैनी ने पारी की शुरूआत करते हुए 24 और 29 रन जोड़े। डॉ. विनोद मान 35 रनों की शानदार पारी के साथ शीर्ष स्कोरर रहे, जिसमें कई चौके शामिल थे। शैक्षणिक टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 169 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। गैर शैक्षणिक टीम की पारी जसबीर सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई लेकिन गैर शैक्षणिक टीम के कप्तान डॉ. जयबीर धारीवाल ने अपने पहले दो ओवर के स्पेशल में तीन विकेट चटकाकर गैर शैक्षणिक टीम को मुश्किल में डाल दिया।
विज्ञापन

शुरूआती झटकों के बाद रविंद्र सिंह 47 रन और विशाल गुप्ता 38 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी ने टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। मैच को रोमांचक बनाते हुए अशोक कुमार ने ताबड़तोड़ 23 रन बनाए, जिसमें कई चौके और एक शानदार छक्का शामिल था। अंत में बलवान सैनी के निर्णायक छक्के ने टीम को दो विकेट से यादगार जीत दिलाई। गैर शैक्षणिक टीम के कप्तान डॉ. जयबीर धारीवाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच की सजीव और रोचक कमेंट्री डॉ. रामफल मौन और डॉ. अशोक अत्री ने की। जबकि डॉ. विकास भारद्वाज ने कॉलेज के फेसबुक पेज पर लाइव कवरेज सुनिश्चित की। पुष्पेंद्र और लक्ष्य ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में पूर्व अध्यक्ष अनिल शोरेवला, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी शामिल हुए। मैच के बाद प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, उप-प्राचार्य एवं टीम मैनेजर डॉ. सत्यबीर मेहला और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं कोच डॉ. गुरदीप भोला ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। कॉलेज के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ के अलावा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं दर्शक के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed