फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nomination for HSGMC elections from today

Kaithal News: एचएसजीएमसी चुनाव के लिए नामांकन आज से

Fri, 20 Dec 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nomination for HSGMC elections from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत शुक्रवार से नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। बता दें कि कैथल जिले में चुनाव के लिए तीन वार्ड बनाए गए हैं। इसलिए इसमें तीन सदस्यों का ही चुनाव होगा, जिसमें कैथल, कांगथली और गुहला को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि पूरे जिले में चुनाव के तहत करीब 10 हजार मतदाता हैं। हालांकि अभी नए मतदाता भी बनाएं जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने की पूरा आंकड़ा प्रशासन की ओर से जारी कर दिया जाएगा। अकाली दल हरियाणा इकाई के सदस्यों ने घोषणा के समय चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला लिया था, लेकिन अब इकाई ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, चुनाव की प्रक्रिया में जिला प्रशासन ने भी वार्ड अनुसार तीन एसडीएम की ड्यूटी लगाई है। वहीं, कैथल वार्ड में उम्मीदवार की घोषणा को लेकर दो दिन पहले ही समाज के लोगों ने बैठक की थी। अभी उम्मीदवार का चयन तो नहीं किया गया है, लेकिन कैथल वार्ड के लिए जल्द ही उम्मीदवार का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव लड़ने के लिए बनने लगी हैं रणनीतियां ः हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर सिख समाज के लोग और अन्य सिख संगठन एक्टिव हैं। ऐसे में इनकी ओर से चुनाव लड़ने के संदर्भ में अब रणनीतियां बनने लगी हैं। कैथल जिला भी सिखों के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। यहां पर स्वयं नौवें गुरु तेग बहादुर जी अपने परिवार सहित पधारे थे। इसके साथ ही पंजाब से सटे चीका में छठी पातशाही गुरुद्वारा स्थित हैं। यहां पर दो साल पहले ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुख्यालय भी बनाया गया था। यह अब कुरुक्षेत्र से संचालित हो रहा है।

इस संबंध में एसडीएम कैथल अजय ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव प्रक्रिया के तहत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज से नामांकन भी शुरू हो जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से पूरे प्रबंध किए गए हैं।

चुनाव की प्रक्रिया शुरू होना सिख समाज के लिए काफी खुशी की बात हैं। क्योंकि अब हरियाणा के लोग ही हरियाणा के सभी गुरुद्वारा साहिब की सेवा संभालेंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है यह चुनाव बेहद सफल रहेगा और वे समाज के लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर आह्वान करते हैं। - अंग्रेज गुराया, प्रभारी, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, कैथल।

पार्टी हाईकमान के आदेशों के तहत इस बार उनकी इकाई के सदस्य चुनाव नहीं लड़ेंगे। जब चुनाव की घोषणा हुई थी तो उस समय चुनाव लड़ने का पार्टी का विचार था, लेकिन अब यह विचार बदला गया है। इसलिए अकाली दल हरियाणा इकाई के सदस्य इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। - शरणजीत सिंह सौथा, प्रधान अकाली दल हरियाणा इकाई।

शुक्रवार से एक सप्ताह तक नामांकन भरे जाएंगे। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के पास काफी समय है। शहर के सिख समाज के नेताओं ने चुनाव को लेकर बैठक की है। परंतु अभी तक उम्मीदवार के चयन पर चर्चा नहीं हो पाई है। इस चुनाव में कई पार्टियां शामिल हैं। ऐसे में सोच विचार करके ही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

-गुरचरण सिंह, सिख नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed