फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nodal Office to answer, what action being taken on Complaints

नोडल अधिकारी बताएं, शिकायत पर क्या कार्रवाई की

Thu, 25 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Thu, 25 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
कैथल। सीएम विंडो पर आई शिकायतों के निवारण के लिए जिला प्रशासन ने एक ओर फैसला लिया है। शिकायतों पर नोडल अधिकारी को बताना होगा कि क्या कार्रवाई की गई है। प्रत्येक मंगलवार को शिकायतों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम विंडों पर आई शिकायतों पर कई बार अन्य अनावश्यक देरी होती है, जिसके कारण उस शिकायत का निवारण समय रहते नहीं हो पाता।

लोग इसी इंतजार में रहते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेशों पर तो अधिकारी कार्रवाई जरूर करेंगे। कुछ शिकायतें अधिकारियों काफी समय बाद यह लिखकर वापस भेजी जाती हैं कि यह उनके विभाग से संबंधित नहीं है। यह न्याय संगत नहीं है। ‘अमर उजाला’ ने भी यह मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि नोडल अधिकारी शिकायत के जवाब के साथ-साथ की गई कार्रवाई साथ लगाएंगे। यदि शिकायत उनके विभाग से संबंधित नहीं है तो अधिकारी को लौटानी होगी। अधिकारी शिकायत की जांच करते समय शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई शिकायत समाधान के योग्य नहीं है, तो शिकायतकर्ता को बुलाकर उसकी कांउसिलिंग करनी होगी। काउंसिलिंग का विवरण एटीआर में दर्ज करना होगा। शिकायत प्राप्त होने के बाद उसकी मॉनिटरिंग पूरी बारीकी और गंभीरता से करना आवश्यक होगा।
डीसी ने कहा कि एक्शन टेकन रिपोर्ट टाइप करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed