फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   no parking at bus stand.

बस स्टैंड पर पार्किंग न होने के कारण यात्री व स्टाफ परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
no parking at bus stand.
कैथल। नए बस स्टैंड परिसर में पार्किंग बंद होने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। बस स्टैंड के गेट के बीच में ही यात्रियों को अपने वाहन खड़े करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड में पार्किंग एक अप्रैल से बंद पड़ी है। इसे शुरू नहीं करवाया जा रहा है। बस स्टैंड के आगे-पीछे वाहन खड़ा करना असुविधाजनक बना है। दैनिक यात्री पार्किंग न होने के कारण अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन इधर-उधर खड़े करके चले जा रहे हैं। बस स्टैंड की पार्किंग का नया टेंडर नहीं लग रहा है। इससे वाहन खड़े करने में परेशानी आ रही है। यात्रियों ने मांग की है कि पार्किंग को दोबारा से शुरू करवाया जाए, ताकि सभी दैनिक यात्री अपने वाहन सुरक्षित खड़े कर सकें।
विज्ञापन

पार्किंग न होने के कारण बस स्टैंड के बूथ के बराबर में भी वाहन खड़े रहते हैं। इससे बसों को निकालने में भी परेशानी होती है। अगर बस स्टैंड की पार्किंग होगी तो लोग बस स्टैंड कार्यालय में वाहन नहीं खड़े करेंगे। यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी। अपना वाहन पार्किंग में लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड के पिछले गेट पर भी यात्रियों ने वाहनों को पार्क करना शुरू कर दिया है। इससे पीछे वाले गेट से बड़े वाहन निकालने में परेशानी होती है। मुख्य बस स्टैंड का मुख्य द्वार रुक जाता है। यात्री राजेंद्र, रणधीर, रामकिशन, रामकुमार व राजेश ने बताया कि पार्किंग की सुविधा न होने से मोटरसाइकिल चोरी होने का भय रहता है। इधर-उधर वाहनों को खड़ा करना मजबूरी बना हुआ है। पार्किंग शुरू हो जाए, तो लोग अपने वाहन पार्किंग में ही खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed