{"_id":"665272f4c759145d9103c1e7","slug":"no-facilities-were-seen-at-the-pink-booth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-397548-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पिंक बूथ पर नहीं नजर आई कोई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पिंक बूथ पर नहीं नजर आई कोई सुविधा
Sun, 26 May 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। पिंक बूथ पर जिला प्रशासन की ओर से बताई गई कोई भी सुविधा नजर नहीं आई। कलायत विधानसभा में बूथ नंबर 23 को पिंक बूथ बनाया गया था। इस बूथ पर सजावट के नाम पर कुछ गुलाबी गुब्बारे ही थे।
सेल्फी प्वाइंट कहीं नजर नहीं आया। महिलाओं की सुविधा के लिए न तो पीने के पानी की व्यवस्था नजर आई और बिजली न होने के कारण महिलाओं को भारी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बूथ पर ईवीएम मशीन सुबह ही खराब हो गई जो करीब एक घंटे के बाद चल पाई इससे भी महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। चुनाव संपन्न करवा रहे महिला अधिकारी अपने ही स्तर पर बूथ की संभाल करते नजर आए।
पहली बार डाला वोट ः पिंक बूथ पर पहली बार वोट डालने के लिए आई अंजली ने बताया कि वह बीकॉम फाइनल र्ईयर की छात्रा है। वह पहली बार मतदान करेगी। अंजली का कहना था कि युवाओं को मतदान करने से गुरेज नहीं करना चाहिए। यह हमारा हमारे राष्ट्र और लोकतंत्र के लिए नैतिक कत्र्तव्य बनता है कि हर युवा अपना वोट बनवाए और मतदान करे।