फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No-confidence motion passed against Sewan Block Committee Vice President

Kaithal News: सीवन ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Sat, 05 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
No-confidence motion passed against Sewan Block Committee Vice President
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन (कैथल)। चीका नगर पालिका उपाध्यक्ष पूजा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के 24 घंटे बाद ही सीवन ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष लाभ सिंह कसौर की कुर्सी भी चली गई। शुक्रवार को उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया।

यह निर्णय एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में लिया गया। इस मौके पर 17 में से 11 सदस्यों ने उपाध्यक्ष के खिलाफ मतदान कर अविश्वास जताया। जबकि उपाध्यक्ष सहित पांच सदस्य मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए।
विज्ञापन


इस पूरी मुहिम का नेतृत्व पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने किया, जिनके नेतृत्व में सभी बागी सदस्य एकजुट नजर आए। कुछ दिन पहले 11 सदस्यों ने डीसी को लिखित शिकायत देकर उपाध्यक्ष को हटाने की मांग की थी। सदस्यों ने आरोप लगाया था कि उपाध्यक्ष की कार्यशैली में पारदर्शिता की कमी है, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी होती है और बैठकों में संतुलन नहीं रहता, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी, भाजपा नेत्री शैली मुंजाल, कृष्ण कुमार आनंद, मेजर सिंह खरका, जगतार माजरी, बालकृष्ण मोरे समेत भाजपा के अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए। जब जनता और प्रतिनिधि असंतुष्ट हों, तो पद पर बने रहना उचित नहीं। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया।


अधिकारियों के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए अब पुनः चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तब तक यह पद रिक्त रहेगा। अनुमान है कि नए वाइस चेयरमैन के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed