{"_id":"68dae7f44eece54bae0b9708","slug":"no-budget-for-three-months-mid-day-meal-affected-aditya-surjewala-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138604-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से नहीं मिला बजट, मिड-डे-मील प्रभावित : आदित्य सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से नहीं मिला बजट, मिड-डे-मील प्रभावित : आदित्य सुरजेवाला
Tue, 30 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
40 कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि जिले के 569 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक बच्चों का भविष्य इस समय उधार के दूध और आधी-अधूरी दाल-सब्जी पर टिका है। पिछले तीन महीनों से कुकिंग कॉस्ट का बजट ही स्कूलों को नहीं मिला। आदित्य सुरजेवाला ने इसे बच्चों की शिक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति आपराधिक उदासीनता करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा को उधारी के भरोसे छोड़ दिया है। अगर बच्चे भूखे रहेंगे, तो देश का भविष्य कैसे बनेगा। यह सरकार सिर्फ जुमलों व प्रचार में माहिर है। दुकानदार अब उधार देने से मना कर रहे हैं। शिक्षक व प्रधानाचार्य अपनी तनख्वाह से खाना बनवा रहे हैं। आदित्य सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की कि स्कूलों के खातों में पीएम पोषण योजना का बकाया फंड जमा करवाया जाए और उसे पारदर्शी तरीके से और समय पर वितरित किया जाए।