{"_id":"699cc48003b09713780ef41d","slug":"nine-students-successful-in-super-100-kaithal-news-c-245-1-kht1013-145484-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुपर-100 में नौ छात्र सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुपर-100 में नौ छात्र सफल
Tue, 24 Feb 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हाल ही में घोषित हुए सुपर-100 के परिणामों में जिले की छात्रा प्रतिष्ठा ने 98.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। जिले के कुल 9 विद्यार्थियों ने इस कड़ी परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। इस वर्ष का परिणाम विशेष रहा क्योंकि जिले से पास होने वाले सभी 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। प्रतिष्ठा की इस शानदार सफलता के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
2018 में शुरू की गई इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों के उन छात्रों का चयन किया जाता है जिन्होंने 10वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हों। चयन के लिए दो स्तरीय परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। सफल होने वाले विद्यार्थियों को अगले दो वर्षों तक प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उच्च स्तरीय कोचिंग दी जाती है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करती है।
अब नीट और जेईई के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग
सुपर-100 योजना के तहत चयनित ये सभी 9 छात्र अब देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं नीट और जेईई की तैयारी करेंगे। सरकार द्वारा इन बच्चों को विशेष कोचिंग केंद्रों में मुफ्त आवासीय कोचिंग, भोजन और शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान छात्रों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने को साकार करने में मदद करना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कैथल के उत्कृष्ट विद्यार्थी
- खुशप्रीत कौर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूसला – 95.98 परसेंटाइल
- प्रतिष्ठा पांचाल – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवबन – 98.85 परसेंटाइल
- नवीन कुमार – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दयौरा – 94.30 परसेंटाइल
- इशु – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिसला – 90.11 परसेंटाइल
- हर्षदीप – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बाता – 96.92 परसेंटाइल
- तरुण – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बालू – 92.50 परसेंटाइल
- माफी – राजकीय कन्या हाई स्कूल, बालू – 91.30 परसेंटाइल
- रवि कुमार – राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन – 97.51 परसेंटाइल
-- -- -- -- --
वर्जन
शिक्षा विभाग के जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। टॉपर प्रतिष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है।