फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine accused arrested so far in Operation Track Down

Kaithal News: ऑपरेशन ट्रेक डाउन में अब तक 9 आरोपी काबू

Tue, 11 Nov 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nine accused arrested so far in Operation Track Down
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एसपी उपासना ने बताया कि ‘ऑपरेशन ट्रेक डाउन’ के तहत कैथल पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। अब तक इस विशेष अभियान में 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिन पर हत्या के प्रयास, फायरिंग, किडनैपिंग और गंभीर चोटें पहुंचाने जैसे संगीन आरोप हैं।

इसी क्रम में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने 163 किलो 710 ग्राम डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बुरान (जिला जींद) निवासी हरिओम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में हिसार में रह रहा था। उस पर हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में हत्या, लूट, डकैती जैसे 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


24 सितंबर को एएसआई संदीप कुमार की टीम ने गांव नरड़ स्थित एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास ट्रक पर दबिश देकर मंडवाल निवासी राजविंद्र सिंह उर्फ राजा और कश्मीरा सिंह को काबू किया था। ट्रक की बंद बॉडी कंटेनर में 10 प्लास्टिक कट्टों से 163 किलो 710 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। इस मामले की जांच एसआई रमेश के नेतृत्व में एएसआई तरसेम कुमार की टीम कर रही थी। राजविंद्र व कश्मीरा ने खुलासा किया कि यह नशा सामग्री उन्हें हरिओम द्वारा मध्यप्रदेश से उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस ने हरिओम को गिरफ्तार कर अदालत से 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, ताकि सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed