फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Night cleaning will be done in 27 km area of the city

शहर के 27 किलोमीटर एरिया में रात के समय होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Night cleaning will be done in 27 km area of the city
कैथल। शहर में लंबे समय बाद नगर परिषद के माध्यम से स्वच्छता को लेकर कदम उठाया गया है। रात्रिकालीन सफाई के लिए 27 किलोमीटर का एरिया चुना गया है। इस एरिया में सड़कों पर रात की सफाई के लिए 50 लाख रुपये में टेंडर लगाया गया है, साथ ही 44 पार्कों की देखरेख व व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 28 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया गया है। जिसे अगले सप्ताह खोला जाएगा। जल्द ही यह कार्य टेंडर हासिल करने वाली एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा। रात्रिकालीन सफाई का कार्य 4 माह के लिए ट्रायल के आधार पर लगाया गया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि पिछले साल रात्रिकालीन सफाई का टेंडर कर्मचारियों के विवाद के चलते रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से ही रात की सफाई का कार्य प्रभावित है। अब लंबे समय बाद नगर परिषद ने यह टेंडर लगाया है। इसके तहत 27 किलोमीटर क्षेत्र की सड़कों, गलियों में लगभग 65 कर्मचारी रात को साफ-सफाई करेंगे। सफाई में एकत्रित किए जाने वाले कचरे को भी नगर परिषद की ओर से उठाया जाएगा। 65 सफाई कर्मचारियों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

44 पार्कों की देखरेख पर खर्च होंगे करीब 28 लाख रुपये
नगर परिषद की ओर से सेक्टर 19 व 20 के पार्कों की एक साल तक देखभाल के लिए 11.85 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। इसी प्रकार से मॉडल टाउन एरिया के पार्कों के लिए 4 लाख रुपये, नगर परिषद के शेष एरिया के पार्कों के लिए 12.28 लाख रुपये में टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल हैं शहर में कई पार्क
शहर में सेक्टर 19 व 20 के पार्कों सहित मॉडल टाउन के पार्क हों, शहीद उधम सिंह पार्क हो या फिर एसबीआई रोड पर छोटा पार्क, शहर भर के 44 पार्कों में रखरखाव की आवश्यकता है। कई पार्कों में घास उगी हुई है तो कई जगहों पर लाइट नहीं हैं। अब टेंडर होने पर पार्काें की देखभाल ठीक ढंग से हो सकेगी। ईओ कुलदीप सिंह ने कहा कि विधायक लीलाराम व डीसी प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन में शहर में उपरोक्त टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही इन टेंडरों का छोड़कर काम अलॉट कर दिया जाएगा।

विधायक लीलाराम ने कहा कि शहर में किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यों में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पार्कों के रखरखाव व रात की सफाई के लिए टेंडर लगाया गया है। इसके अलावा चिल्ड्रेन पार्क हो या फिर जवाहर पार्क, सभी पार्कों के लिए टेंडर लगाए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed