फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nidhi won bronze medal

निधि ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nidhi won bronze medal
22-पाई। अपने ब्राऊन्ज मेडल के साथ खिलाड़ी निधी - फोटो : Kaithal
पाई। पाई गांव की बेटी निधि ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर गांव ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया है। निधि पहले भी कई बार स्कूली स्तर पर मेडल जीत चुकी है। कांस्य पदक जीतने पर गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पाई के ग्रामीण वीरेंद्र, महेंद्र, बजिंद्र, सोम दत्त, जितेंद्र पुरी, रणबीर, हरदीप, विक्रम, संजय, राम मेहर बिट्टू ने बताया कि पाई की बेटियां लगातार विभिन्न खेलों में जीत कर पदक प्राप्त कर रही हैं। जिससे ग्रामीणों में अपनी बेटियों के प्रति गर्व है। इसी कड़ी अब फिर पाई की बेटी निधि ने चंडीगढ़ की ओर से खेलते हुए नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। यह चैंपियनशिप 19 से 27 मई के बीच कर्नाटक में आयोजित थी।
विज्ञापन

बता दें कि निधि के पिता हरियाणा पुलिस में पंचकूला में कार्यरत हैं। निधि चंडीगढ़ के एक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ यह खेल में भी भाग ले रही है और इसलिए उन्होंने चंडीगढ़ की ओर से खेलते हुए यह पदक प्राप्त किया। निधि का कहना है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी लड़कियों को हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed