फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nidhi Bisht, Saumya, and Arzoo secured a spot in the next round with a win.

Kaithal News: निधि बिष्ट, सौम्या व आरजू ने जीत के साथ अगले दौर में बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nidhi Bisht, Saumya, and Arzoo secured a spot in the next round with a win.
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रिंग में जीत के लिए सटीक पंच, तेज फुटवर्क और आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करती खिलाड़ियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांच भर दिया। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में जीत दर्ज करने वाली खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बनाई।
अंडर-17 आयु वर्ग के 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में एनजी निधि बिष्ट, सौम्या सिंह और आरजू ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, 42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में देवीना, प्रधिकाशी और खुशी अहावत ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया। 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में सिया, नीति, सान्वी और निकिता पांडे ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

इसी तरह 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में शताक्षी सिंह, वंशिका, सोनिका और वी. रेखा ने अगले दौर में जगह बनाई। 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी कुमारी, के. दिव्या भारती, आर्य बिदवई और चारु बिश्नोई ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने बेहतर तकनीक, फुर्ती और आत्मविश्वास के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश की। वहीं, प्रतियोगिता के अगले चरण के मुकाबले भी शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

चैंपियनशिप के दूसरे दिन आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गगन मित्तल, बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक सैनी, इवनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर गुप्ता, फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि मनचंदा और स्कूल की प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फार्मेसी कॉलेज के प्रधान नवनीत गोयल, राष्ट्रीय विद्या समिति के सदस्य नवीन मल्होत्रा, नवीन जिंदल फाउंडेशन के सदस्य विमल ठाकुर और रविंदर धीमान, कलायत हल्का प्रभारी वीरेंद्र सरण और कैथल हल्का प्रभारी अरविंद गोलन भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed