{"_id":"69386ffd99505af6af037e04","slug":"nidhan-house-won-the-overall-trophy-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141908-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निधान हाउस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निधान हाउस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
Wed, 10 Dec 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
गुहला चीका में कोहिनूर इंटरनेशनल एकेडमी में ट्राफी के साथ छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। कोहिनूर इंटरनेशनल एकेडमी टटियाणा के खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और निधान हाउस ने ओवर ऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में बच्चों को यह संदेश भी दिया गया कि हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना से खेलना महत्वपूर्ण है। एथलेटिक्स में 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, कंगारू रेस, डक रेस, फ्रॉग रेस, थ्री लैग रेस और हर्डल रेस प्रमुख रहीं।
संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने वाली खेलों में पुस्तक संतुलन, बैलून संतुलन, पोटैटो और लेमन संतुलन शामिल थीं। इसके अलावा मनोरंजन के लिए बोरी रेस, नमकीन रेस, ड्रैस-अप रेस, बैग पैक रेस, शर्ट के बटन लगाना, केला खाना और ग्लास व बॉल पास करना जैसे खेल भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
अकादमी की प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा और चेयरपर्सन डॉ. सुखविंदर कौर ने बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास का सरल और प्रभावी साधन हैं। यह बच्चों में टीम भावना और निरंतर प्रयास की भावना को बढ़ाता है और उन्हें जीवन कौशल सिखाने में मदद करता है।