{"_id":"0291cfe479f19813dfeff94db16380dd","slug":"news-ktl-hindi-news-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी साहब हमें एसपी से बचाओ : लीला राम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी साहब हमें एसपी से बचाओ : लीला राम
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों ने रविवार रात एसपी आवास के पास और अंबाला रोड पर पुलिस नाके के बिल्कुल नजदीक दुकानों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की। भाजपा नेता संजय भारद्वाज के प्रतिष्ठान में भी तोड़फोड़ की। सोमवार सुबह यहां के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
पूर्व विधायक भाई लीला राम, रविभूषण गर्ग, रॉकी मित्तल, श्याम बंसल, बीरभान सैनी, बलबीर सैनी, भगत राम समेत अन्य लोगों ने पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में आईजी ओपी सिंह और डीसी से मुलाकात की। लोगों ने कैथल में एसपी और पुलिस की भूमिका पर संदेह जताया।
पूर्व विधायक भाई लीला राम ने कैथल एसपी कृष्ण मुरारी पर आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि लगता है कि एसपी एक तरह से आंदोलनकारी बने हुए हैं। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि एसपी उपद्रवियों को रोकने के बजाय आम जनता को परेशान कर रहे हैं। सामान्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि एसपी के घर के सामने दुकानें तोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
यही हालात रही तो शहर जल जाएगा। आईजी साहब हमें कैथल के एसपी से बचाओ। एसपी समेत कई अन्य अधिकारी भी इस उपद्रव को बढ़ावा दे रहे हैं।