{"_id":"5783ec5c4f1c1b177a13ddf6","slug":"newly-jbt-teachers-protest-joining-demand-rath-yatra-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयनित जेबीटी अध्यापकों ने मांगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयनित जेबीटी अध्यापकों ने मांगी नियुक्ति
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते चयनित जेबीटी अध्यापक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयनित जेबीटी संघर्ष समिति द्वारा निकली जा रही नियुक्ति रथयात्रा दोपहर बाद कैथल पहुंची। जिले के सभी चयनित जेबीटी अध्यापक हनुमान वाटिका में दोपहर 3 बजे एकत्रित हुए। हनुमान वाटिका में इन अध्यापकों ने बैठक कर भर्ती के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चयनित जेबीटी संघर्ष समिति की कोर कमेटी के सदस्य विनोद रसीना ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से चल रही जेबीटी शिक्षकों भर्ती पूरी न होने व रिजल्ट घोषित होने के 23 महीने बाद भी नियुक्ति न मिलने सेे शिक्षकों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके बाद चयनित जेबीटी अध्यापक रथयात्रा के साथ भारी संख्या में प्रदर्शन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से नारेबाजी के लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में सीटीएम को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम जल्द नियुक्ति के लिए ज्ञापन सौंपा। ये चयनित जेबीटी अध्यापक 17 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में महारैली करेंगे।