फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New schedule for electritcity supply realses

घरेलू, कृषि नलकूप उपभोक्ता को चौदह घंटे मिलेगी बिजली

Fri, 16 May 2014 12:17 AM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 16 May 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
New schedule for electritcity supply realses
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू तथा कृषि नलकूप उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए नई समय सारिणी निर्धारित की है।
विज्ञापन

नई समय सारिणी के अनुसार जिला कैथल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर के ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को सायं सात से सुबह छह बजे तक (11 घंटे) और दिन में एक बजे से चार बजे तक (तीन घंटे) बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इस प्रकार उन्हें रोजाना 14 घंटे बिजली मिलेगी।

दो चरणों में मिलेगी सप्लाई

निगम के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली चालित कृषि नलकूपोें को दो समूहों में रोजाना आठ घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। पहले समूह को रात्रि दस से सुबह पांच बजे और शाम को चार से पांच बजे तक बिजली दी जाएगी। दूसरे समूह को सुबह सात से दोपहर एक बजे और शाम पांच से सात बजे तक बिजली की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन


 यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इन समूहों के साथ ही पेयजल गृहों को सुबह और शाम कम से कम दो घंटे बिजली की आपूर्ति हो। बिजली आपूर्ति के दौरान ब्रेक डाउन होने या किसी प्रकार की बिजली कटौती की स्थिति में नलकूप उपभोक्ताओं को निर्धारित समय से हटकर बिजली आपूर्ति करके क्षतिपूर्ति की जाएगी। बहरहाल, ऐसी क्षतिपूर्ति पीक लोड अवधि के दौरान अतिरिक्त बिजली आपूर्ति करके नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याएं निपटाने को रात को अधिकारी होगा तैनात
प्रवक्ता ने बताया कि इसी बीच निगम ने फील्ड में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि निगम द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जा रही है और उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति में बाधा से संबंधित शिकायतों का तुरंत निवारण हो रहा है। इसी क्रम में रात के समय बिजली की आपूर्ति के नियमन और शिकायत निवारण के लिए प्रत्येक  आपरेशन सर्कल में रात के समय एक उपमंडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed