फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New education policy implemented in NIILM University

Kaithal News: एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू

Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
New education policy implemented in NIILM University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ‘भारत की नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) राष्ट्र के शैक्षणिक परिदृश्य में क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आएगी। इसमें मल्टी डिसीप्लिनरी एप्रोच इसकी विशेषता है। जरूरत है कि क्रेडिट ट्रांसफर जैसी व्यवस्था की टेक्नोलॉजी के जरिए शिक्षा प्रणाली में एकीकृत की जाए।’ यह बात एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल के कुलपति प्रो. शमीम अहमद ने कही।

स्नातक एवं स्नातकोत्तर सिलेबस पूर्ण करने के अवसर पर सभी विभागों के शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी हम सब पर है। उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 उच्चतर शिक्षा के प्रतिमान परिवर्तन का नायाब अवसर है। जरूरत है कि टेक्नोलॉजी एनेब्लड सोल्यूशंस के जरिए एनडीए व एबीसी को सफल बनाया जाए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष संदीप चहल ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व विद्यार्थियों में ज्ञान-कौशल के साथ-साथ सकारात्मक मनोवृत्ति तथा सभ्य व्यवहार विकसित करना भी होना चाहिए। उन्होंने प्राध्यापकों को अपने-अपने विभाग तथा संकाय में टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी और नई शिक्षा नीति के तहत पूर्ण रूप से अपने-अपने विषय का सिलेबस निश्चित समय में तैयार करने पर सभी शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. आरके गुप्ता ने कहा कि नई शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन उच्चतर शिक्षा में प्रभावशाली रूपांतरण करेगा। इस शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमुख दायित्व निर्वहन शिक्षकों का करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed