{"_id":"6750043f00d957e1ae0de6e1","slug":"new-case-of-dengue-found-after-five-days-number-of-patients-74-kaithal-news-c-18-1-knl1004-532605-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच दिन के बाद मिला डेंगू का नया केस, मरीजों की संख्या 74","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच दिन के बाद मिला डेंगू का नया केस, मरीजों की संख्या 74
Wed, 04 Dec 2024 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में पांच दिन के बाद अब मंगलवार को डेंगू का एक नया केस मिला है। यह संक्रमित मरीज हिंद सिनेमा के पास स्थित छज्जू कुंड के पास मिला है। इस प्रकार अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।
उधर, मंगलवार को जिले में 75 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला है। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई के लिएजागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के नौ हजार 984 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर की लार्वा की जांच की। दूसरी ओर 25 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज आएगी।
अब तक 4333 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 4104 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले में डेंगू के केस नहीं मिल रहे थे जिसे लोगो ने राहत की सांस ली थी अब फिर एक नया केस मिला है।
दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ते आंकड़ों पर पूरी तरह अलर्ट है। अधिकारियों का कहना है कि जगह जगह डेंगू का लार्वा चेक किया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि सफाई को लेकर ध्यान रखकर ही डेंगू से बचाव किया जा सकता है।