फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New bus service for Bareilly, Pushkar and Bikaner

Kaithal News: बरेली, पुष्कर व बीकानेर के लिए नई बस सेवा

Tue, 03 Oct 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
New bus service for Bareilly, Pushkar and Bikaner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है। अब कैथल से यात्री बस के माध्यम से राजस्थान के पुष्कर और बीकानेर के लिए और उत्तर प्रदेश के बरेली के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा एक अक्तूबर से शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले इन रूटों पर ये बसें वर्ष 2008 में चलाई जाती थी, लेकिन अब वर्ष 2023 में जैसे ही बसों की संख्या बढ़ी तो कैथल डिपो में इन रूटों पर फिर से बसें चलाने का निर्णय लिया है। कैथल डिपो के बेड़े में लगातार बसों की संख्या बढ़ रही है। कैथल डिपो के बेड़े में वर्ष 2022 की दिसंबर से लेकर अब तक 80 से अधिक नई बसें शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि तीनों की रूटों पर पिछले कई वर्षों से परमिट बंदइ थे। इसे अब कैथल डिपो में ने ले लिया है। इसके बाद अब कैथल डिपो ने इन रूटों पर एक अक्तूबर से इन बसों को चला दिया है। इससे यात्री अब कैथल से सीधा बरेली, बीकानेर और पुष्कर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सितंबर में कैथल डिपो हल्द्वानी के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर चुका है। उत्तराखंड की सैर करने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिल रहा है। इस रूट पर बस संचालन के लिए गत जून महीने में परमिट लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अनुमति में देर हो गई। यह बस कैथल से हल्द्वानी वाया पिहोवा, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, काशीपुर व रामनगर से होकर हल्द्वानी पहुंचती है।
बसों की समयसारिणी
1. कैथल से पुष्कर

वाया करनाल, दिल्ली, जयपुर

कैथल से सुबह 05:00 बजे

दिल्ली से सुबह 09:30 बजे

पुष्कर से कैथल सुबह 03:00 बजे

जयपुर से सुबह 06:30 बजे

2. कैथल से बरेली

वाया यमुनानगर, सहारनपुर

कैथल से सुबह 09:00 बजे

बरेली से कैथल सुबह 04:00 बजे

3. कैथल से बीकानेर

वाया हिसार, सरदारशहर

कैथल से सुबह 08:20 बजे

हिसार से सुबह 11:20 बजे

बीकानेर से कैथल सुबह 06:40 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed