फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Neighboring youth molested a teenager in Cheeka

Kaithal News: चीका में पड़ोसी युवक ने किशोरी से की छेड़छाड़

Thu, 26 Jun 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Neighboring youth molested a teenager in Cheeka

विज्ञापन
कैथल। चीका थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की। इस मामले में चीका थाने के अधीन आने वाली अरनौली चौकी की पुलिस को किशोरी के पिता ने शिकायत दी है।

अरनौली थाना में दी गई शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि 24 जून को उनके परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान लड़की अपने घर में अकेली थी। पड़ोसी युवक मुनीम उनके घर में घुस गया। वह उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती करते हुए छेड़खानी करने लगा। जब बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी युवक भाग गया।
विज्ञापन


भागने से पहले आरोपी ने बेटी को धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो वह उसको जान से मार देगा। जब परिजन घर पर आए तो लड़की ने इस बारे में उनको बताया और केस दर्ज करवाया। चीका थाना एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed