फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Neema protested against the allegations without evidence

Kaithal News: बिना साक्ष्य आरोपों पर नीमा ने जताया विरोध

Sun, 18 May 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Neema protested against the allegations without evidence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश में लिंगानुपात बिगड़ने के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने बीएएमएस (आयुर्वेदिक) चिकित्सकों पर जो आरोप लगाए हैं, उस पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) ने कड़ा विरोध जताया है।

नीमा पदाधिकारियों का कहना है कि बिना किसी ठोस साक्ष्य के लगाए गए इस प्रकार के आरोप न केवल चिकित्सकों की छवि को धूमिल करते हैं, बल्कि उनके मनोबल को भी ठेस पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि महानिदेशक ने अपने बयान में दावा किया था कि बीएएमएस चिकित्सक अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात जैसे कार्यों में संलिप्त हैं, जिससे कन्या भ्रूण हत्या के मामले बढ़ रहे हैं और प्रदेश का लिंगानुपात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीमा के जिला प्रधान डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे आयुर्वेदिक चिकित्सकों पर ऐसे गंभीर आरोप निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने जैसा है। नीमा ने मांग की है कि सरकार इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, चाहे वह किसी भी चिकित्सा पद्धति से संबंधित हो।

साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि नीति निर्माण की प्रक्रिया में आयुर्वेद विशेषज्ञों को भी सम्मिलित किया जाए, जिससे संतुलित व व्यवहारिक समाधान सामने आ सके। जिले के सभी बीएएमएस चिकित्सकों ने महानिदेशक के बयान की निंदा कर उसे वापस लेने की मांग की है।


इस मौके पर सचिव सतपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र ठुकराल, उपप्रधान राजेंद्र पंवार, सहसचिव ओम शंकर शर्मा, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. जयंती शर्मा, डॉ. रजनीश गुप्ता, डॉ. शशि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed