फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Neelam got first place in slogan competition, Reena got second place.

Kaithal News: स्लोगन प्रतियोगिता में नीलम प्रथम, रीना को दूसरा स्थान

Fri, 13 Sep 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Neelam got first place in slogan competition, Reena got second place.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कलायत में बृहस्पतिवार को पोषण माह के अंतर्गत महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इसमें स्लोगन, रेसपी, पोषण एवं पढ़ाई और पोषण गीत प्रस्तुति प्रतियोगिता शामिल रही। स्लोगन प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें हरिपुरा गांव की नीलम पहले, रीना कलायत दूसरे और पिंकी पिंजुपुरा तीसरे स्थान पर रही।

इसी प्रकार पोषण के साथ पढ़ाई प्रतियोगिता में बालू गादड़ा पट्टी से हेल्पर सुनहरी ने बाजी मारी। पोषण गीत में माया गांव बात्ता पहले स्थान पर रही। इसमें इंद्रा चौशाला, नसीब हरिपुरा, संतोष चौशाला, मीना कमालपुर, शीला कलायत व शीला ढूंढवा ने प्रतिभागी की।
विज्ञापन


रेसीपी में आशा दुब्बल प्रथम, ममता कलायत द्वितीय और रानी कैलरम तृतीय स्थान पर रहीं।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट मौजूद रही। जबकि अध्यक्षता परियोजना अधिकारी शशीबाला ने की। कार्यक्रम में खंड की सभी सुपरवाइजर, जिला समन्यवक गौरव, जिला परियोजना सहायक मुकेश कुमार, सुपरवाइजर चेतना, सुमन, रीना और कंप्यूटर आपरेटर पिंकी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पोषण के महत्व को समझना जरूरी है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में हर किसी को पोषण के प्रति जागरूक करें। ताकि हर कोई स्वस्थ और खुशहाल रहे। पोषण आहार के जरिये ही महिलाएं और बच्चों के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों को बीमारियों से बचाने का कवच पहनाया जा सकता है। स्वस्थ बच्चोंं की माताओं के रूप में गीता कलायत, माफी मटौर, रेणू बढ़सीकरी, आरती कलायत, रेमन पिंजुपुरा, माफी खरक पांडवा, नीलम कैलरम और कमलजीत हरिपुरा का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed