{"_id":"674e15801836cef0d80d8d44","slug":"ncc-cadets-honored-with-medals-kaithal-news-c-18-1-knl1004-531941-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एनसीसी कैडेटों को पदक पहनाकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एनसीसी कैडेटों को पदक पहनाकर किया सम्मानित
Tue, 03 Dec 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में प्रधानाचार्य हरपाल सिंह व एनसीसी अधिकारी सचिन धीमान ने एनसीसी कैडेटों को वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के प्रमाण पत्र व पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने बताया कि नवंबर माह में विद्यालय के 21 कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अरुणाय पिहोवा में भाग लिया।
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-129 दस हरियाणा बटालियन कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में लगाया गया था। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल नीतीश कुमार और डिप्टी कैंप कमांडेंट सूबेदार मेजर विनोद कुमार के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। खेड़ी गुलाम अली के कैडेट्स ने शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रुप डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया और ड्रिल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे।
कैडेट पलकप्रीत और वर्षा दौड़ प्रतियोगिता में क्रमश प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। इस शिविर में विद्यार्थियों ने फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, फायरिंग प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, कंपास देखना, ड्रिल प्रशिक्षण में दक्षता हासिल की। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों ने टीम वर्क की अहमियत को पहचाना और जीवन में अपनाने का प्रण किया। कहा कि एनसीसी हमारे अंदर देशभक्ति व अनुशासन की भावना को सिखाती है। एनसीसी के माध्यम से युवा पुलिस और अन्य रक्षा विभागों में अपना कॅरिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन
एनसीसी अधिकारी सचिन धीमान ने सभी एनसीसी कैडेट्स को शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि अपने जीवन में एकता और अनुशासन को अपनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी करवाने के लिए अध्यापिका अंजू, चीनू शर्मा, सतबीर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।