{"_id":"67b4ebf1523ee03cba0c0c65","slug":"navodaya-vidyalaya-titaram-kaithal-4-star-rating-kaithal-news-c-18-1-knl1004-584738-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नवोदय विद्यालय तितरम कैथल को 4-स्टार रेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नवोदय विद्यालय तितरम कैथल को 4-स्टार रेटिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तितरम, कैथल को हाल ही में ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हेबिटेट असेसमेंट द्वारा 4-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विद्यालय की ऊर्जा दक्षता, पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं और सतत विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
प्रधानाचार्या सुचिता गुप्ता ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान हमारे स्कूल के सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हम पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह रेटिंग हमारे प्रयासों को और मजबूती प्रदान करती है। इस उपलब्धि में शिक्षक विकास राजोरा और सरिता तिवारी के साथ-साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने विद्यालय में ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन और हरित प्रथाओं को लागू करने में अहम भूमिका निभाई। जीरीहा भारत में हरित भवनों के लिए एक प्रमुख रेटिंग प्रणाली है, जो पर्यावरणीय स्थिरता और संसाधन दक्षता को बढ़ावा देती है। यह रेटिंग भवन निर्माण में पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने, ऊर्जा की खपत को नियंत्रित करने और नवीकरणीय संसाधनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के मानकों पर आधारित होती है। विद्यालय को यह रेटिंग प्राप्त करने वाला क्षेत्र का पहला विद्यालय बनने पर अभिभावकों ने भी खुशी जताई है। विद्यालय ने सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी पहल अपनाई हैं, जिससे इसे यह मान्यता प्राप्त हुई। विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को और अधिक ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए एक प्रेरणा के रूप में लिया है। भविष्य में, विद्यालय प्रबंधन हरित शिक्षा को भी पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाने की योजना बना रहा है, जिससे छात्र प्रारंभिक अवस्था से ही पर्यावरण संरक्षण की आदतें विकसित कर सकें।