फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Navodaya Vidyalaya: Apply for admission in class 6th by 16th September

नवोदय विद्यालय : छठी में प्रवेश के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन

Fri, 23 Aug 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya: Apply for admission in class 6th by 16th September
कैथल। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि गांव तितरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आगामी 16 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन आगामी 18 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि विद्यार्थी जिस जिले के मूल निवासी हैं और शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उसी जिले में स्थित सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से पांचवीं कक्षा का अध्ययन किया होना चाहिए। जहां जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हैं और वो नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं। प्रत्येक कक्षा में पूर्ण शैक्षणिक सत्र का अध्ययन किया हो और सरकारी/सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा तीसरी और चौथी उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन


यह भी जानें ः जन्म तिथि एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छठी से 12वीं तक सह-शैक्षिक तथा पूर्णत: आवासीय, मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्ता युक्त आधुनिक शिक्षा, सीबीएसई से संबंध, बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आवास की सुविधा, भोजन, आवास आदि के साथ निशुल्क शिक्षा, सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए योग आदि गतिविधियां करवाई जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed