फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nautpa's temperature is not known, drenched with drizzle

Kaithal News: नौतपा के ताप का पता नहीं, बूंदाबांदी से सराबोर

Sun, 28 May 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 28 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nautpa's temperature is not known, drenched with drizzle
कैथल। मौसम के बदलाव के चलते चल रहे नौतपा के ताप का पता नहीं चल रहा हैे। शुक्रवार देर रात से सुबह तक शहर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने दिनभर में करीब 50 प्रतिशत बरसात की संभावना जताई है। शनिवार सुबह आठ बजे तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी रही।
विज्ञापन


उधर, बारिश के कारण कामकाज पर लोग देरी से पहुंचे। वही मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान भी 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक जिलेभर में औसतन सात एमएम बरसात दर्ज की गई है। सबसे अधिक बरसात कैथल तहसील क्षेत्र में दर्ज की गई। कैथल में 16 एमएम, सीवन में आठ एमएम, राजौंद में सात एमएम, पूंडरी व गुहला में पांच-पांच एमएम, कलायत व ढांड क्षेत्र में चार-चार एमएम बरसात दर्ज की गई। नौतपा के तीसरे दिन भी मौसम ठंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों नौतपा चल रहा है। लेकिन इसके तीसरे दिन शनिवार को भी मौसम ठंडा रहा। नौतपा में गत वर्ष जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया था। वहीं इस बार मौसम में बदलाव के कारण नौतपा में तापमान 32 डिग्री रह गया। ऐसे में नौतपा के दौरान अधिक गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है।

इन दिनों तेज गर्मी का दौर रहता था और शहर में बिजली की डिमांड बढ़ जाती थी लेकिन इस बार तीन दिन से बिजली की डिमांड भी घटी हुई है। मौसम बारिश-सा नजर आ रहा है और लोग दोपहर में भी घूमते दिख रहे हैं।

बारिश से खरबूजे व तरबूजे की मिठास हुई कम

सीवन। शनिवार को तड़के हुई बरसात ने गर्मी के मौसम में ठंडक का अहसास करवा दिया। सुबह के समय बरसात के साथ साथ ठंडी हवा चल रही थी, जिससे मौसम सुहावना बन गया। दूसरी ओर बारिश की वजह से खरबूजे व तरबूजे की मिठास कम हो गई है।


इस बरसात के कारण अभी तक क्षेत्र में किसी भी फसल को नुकसान नहीं हुआ है। सीवन क्षेत्र में 8 एम एम तक बरसात हुई है। सब्जी उत्पादक किसान राजेश रहेजा, जरनैल सिंह, नवदीप सिंह, अंतरजीत सिंह, राजविन्द्र सिंह, तरसेम व अन्य ने बताया कि अभी तक जो बरसात हुई है, उससे किसी भी सब्जी की फसल पर कोई नुकसान नहीं है। खरबूजा की फसल पर इसका प्रभाव यह रहेगा कि तरबूजे और खरबूजे की मिठास कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि गर्मी अधिक होती है और लू चलती है तो ही तरबूज व खरबूजे में मिठास होती है। इस बार मौसम ठंडा ही रहा है, इस कारण से खरबूजे में मिठास कम रही है और आगे ओर भी कम होने के आसार हैं। यदि आगे ओर बरसात होती है तो उसका असर सब्जी पर हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed