फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nautapa could not stop the voters

Kaithal News: वोटरों को रोक न सका नौतपा

Sun, 26 May 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Nautapa could not stop the voters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत शनिवार सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे खत्म हुआ।

भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं का मतदाता के प्रति रूझान कम नहीं हुआ। पूरे जिले में इस बार 64.9 प्रतिशत वोटिंग हुई।
386 लोकेशन पर बनाए थे 807 मतदान केंद्र

जिला प्रशासन ने मतदान को संपन्न करवाने के लिए जिले में 386 लोकेशन पर 807 मतदान केंद्र स्थापित किए थे, जिनमें से 619 ग्रामीण क्षेत्र में व 188 शहरी क्षेत्र में शामिल थे। गुहला विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए गए 199 मतदान केंद्र, कलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल 209 मतदान केंद्र, कैथल विधानसभा क्षेत्र में कुल 215 मतदान केंद्र तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 184 मतदान केंद्र हैं। इस सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी। जिला प्रशासन ने सभी बूथों पर दिनभर वेबकास्टिंग के जरिए पैनी नजर बनाए रखी।
विधानसभा अनुसार इतने मतदाताओं ने दिए वोट
विधानसभा
कुल मत
डाले गए मत

कैथल
2,19,994
1,39,900

गुहला-चीका
1,92,625
1,18,278

कलायत
2,14,607
1,26,842

पूंडरी
1,92,058
1,08,512
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed