फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   National Pulse Polio Campaign launched in Rajound; 7,802 children administered the vaccine on the first day.

Kaithal News: राजौंद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, पहले दिन 7802 बच्चों को पिलाई गई दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
National Pulse Polio Campaign launched in Rajound; 7,802 children administered the vaccine on the first day.
सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला रीबन काटकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए। विज्ञ​प
राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। अभियान के पहले दिन ब्लॉक राजौंद में 7802 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सिविल सर्जन ने कहा कि ब्लॉक राजौंद में अभियान के लिए 17 पोलियो बूथ, एक मोबाइल टीम और एक ट्रांजिट टीम तैनात की गई है। अभियान की निगरानी के लिए चार सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं। पहले दिन बूथों पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। इससे 7802 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। डॉ. रेणु चावला ने बताया कि यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके और देश को स्थायी रूप से पोलियो मुक्त बनाए रखने के प्रयास सफल हो सकें। इस जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नवराज सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विकास धवन और एसएमओ डॉ. संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed