फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   National Lok Adalat to be held on September 13

Kaithal News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को आयोजित होगी

Sat, 23 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held on September 13
कैथल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल के अध्यक्ष व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. अमित गर्ग की देखरेख में 13 सितंबर को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने बताया कि लोक अदालत विवादों के समाधान के लिए होती है। इसे जनता की अदालत भी कहा जाता है।
विज्ञापन


इसमें आवेदन के लिए नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की वेबसाइट पर जाना पड़ता है। आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरना होगा। लोक अदालतों की ओर से संपत्ति, चेक बाउंस, मोटर वाहन अधिनियम तहत किए चालान, वित्तीय विवाद और वैवाहिक मुद्दों जैसे पारिवारिक विवादों को व्यापक रूप से और प्रभावी ढंग से हल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक अदालत में पेंडिंग ट्रैफिक चालान को निपटाने के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे- चालान की कॉपी, वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, समन या नोटिस की कॉपी, ऑथराइजेशन लेटर और चालान भुगतान की पुरानी रसीद आदि ले जाना होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed