फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Narayan Seva Sansthan is awakening the flame of human service

Kaithal News: मानव सेवा की अलख जगा रहा नारायण सेवा संस्थान

Thu, 06 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Narayan Seva Sansthan is awakening the flame of human service
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर की स्थानीय कैथल शाखा की ओर से डॉ. विवेक गर्ग के मार्गदर्शन में 4 जून 2017 से गर्ग मनोरोग अस्पताल, कैथल के प्रांगण में चल रहे निशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर की सातवीं वर्षगांठ पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नारायण सेवा संस्थान के चलाए जा रहे सेवाभाव कार्यों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम मंे बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी बहादुर सैनी और गोपाल गर्ग ने शिरकत की। इस आयोजन में मंच संचालन करते हुए शाखा के सचिव डॉ. अनिल जिंदल ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। शाखा कैथल के संरक्षक सतपाल मंगला ने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित निशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर में प्रतिदिन 80 से 90 जरूरतमंद लोग आकर इन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं ।
विज्ञापन


डॉ. मनोज बंसल ने कहा कि संस्थान द्वारा 16 अप्रैल 2024 को आश्रित महिलाओं, बहनों एवं बुजुर्गों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्हे निशुल्क घर से लाने ले जाने के लिए एक नारायण ई रिक्शा को शुरू किया। इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से सभी आश्रित लोगों के घर पर नारायण ई रिक्शा जाकर उनको अस्पताल में लेकर आती है और इलाज हो जाने के बाद उनको निशुल्क सेवा देते हुए घर वापस छोड़कर आती है। रिक्शा में 30 से 40 मरीज रोजाना सेंटर में आकर और इलाज का लाभ उठाकर अपने घर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा कैथल के प्रधान डॉ. विवेक गर्ग ने दया गुप्ता मानव अस्पताल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस अस्पताल में कृत्रिम अंग माप एवं निर्माण कार्य, कंप्यूटर प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मेहंदी एवं सिलाई प्रशिक्षण का कार्य निरंतर चलता रहेगा, जिसमें लाचार, बेबस और दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंग निशुल्क दिए जाएंगे और उनको स्वावलंबी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 7 वर्षो में इस निशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर के माध्यम से हजारों लाभार्थियों का इलाज किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि संस्थान के फिजियोथेरेपी सेंटर में दो एमपीटी चिकित्सकों की नियुक्ति भी की गई है। इस अवसर पर शाखा सहसचिव डॉ. नरेश गर्ग ने आए हुए सभी अतिथियों, मरीजों और आए हुए सभी


सदस्यों अशोक मंगला, सोनू बंसल, राजेश गुप्ता, ज्ञान चंद भल्ला, शहर सिंह, विजय सिंगला, सुमित चौधरी, कमल गर्ग, प्रवीण जिंदल, मनोज गर्ग, जितेंद्र बंसल, ईश्वर गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed