{"_id":"63f92bea2ff2ae6ea20db8d5","slug":"nap-and-police-teams-removed-encroachments-seized-generators-kaithal-news-c-18-1-40361-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नप और पुलिस टीमों ने हटवाए अतिक्रमण, जब्त किए जेनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नप और पुलिस टीमों ने हटवाए अतिक्रमण, जब्त किए जेनरेटर
Sat, 25 Feb 2023 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
कैथल। डीसी के आदेशों के बाद सड़कों से जेनरेटर हटाने के लिए शुक्रवार को फिर से नगर परिषद और पुलिस की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान शहर में विभिन्न मार्गों से सड़कों पर रखे जेनरेटर नगर परिषद टीम ने जब्त कर लिए।
विदित हो कि डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने नप अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर की सड़कों पर रखे जेनरेटर सेट हटवाएं जाएं और अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। इन निर्देशों के बाद नप कार्यकारी अभियंता रवि ओबराय, सचिव पवन कुमार की अगुवाई में नगर परिषद की टीम व थाना प्रबंधक यातायात एसआई मुख्तयार सिंह की अगुवाई में यातायात पुलिस टीमों ने अंबाला रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इससे पहले सड़क पर सामान तथा जेनरेटर रखने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए थे। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा व यूनियन बैंक के आगे रखे जेनरेटर को पुलिस विभाग की सहायता से जब्त कर लिया गया। नप सचिव पवन कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई जेनरेटर जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।