फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nand Ghar Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal...

Kaithal News: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

Tue, 27 Aug 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Nand Ghar Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरा शहर भगवान कृष्ण के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। रात में श्रीकृष्ण के जन्म होते ही नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... गूंज उठा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इससे पूर्व पूरा दिन श्रद्धालुओं ने कान्हा जी को झूला झूलाते हुए खुशियां मनाई। इस दौरान सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्म को लेकर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन


सुबह के समय भक्तों ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान से भक्तजन राधे कृष्ण, राधे राधे व हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नारों से सारा वातावरण कृष्णमय कर दिया। सुबह से भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं ने अपने व्रत खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जिले में विभिन्न शहर, कस्बों और गांवों के मंदिरों के साथ साथ स्कूलों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। जहां स्कूल के छोटे छोटे बच्चे बाल गोपाल की वेशभूषा में नजर आए। इसके साथ ही शहर में प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री मंदिर, गीता भवन मंदिर, हनुमान वाटिका मंदिर, ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर, निर्माणाधीन नीलकंठ मंदिर व अन्य राधा-कृष्ण मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों, फूलों व रंगीन झालरों से सजाया। दिन के समय से ही मदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। यहां भक्तों ने मंदिरों में कान्हा को झूला झूलाया गया। इसके साथ ही जो महिलाएं या लड़कियां लड्डू गोपाल को अपने घर लेकर आए हुए हैं, उन्होंने भगवन के बाल रूप को नए पीले और रंगीन वस्त्र पहनाए। साथ ही झूला भी झुलाया।


वहीं, शाम के समय में मंदिरों में मनमोहक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण का गुणगान किया । रात के समय मंदिरों में दिन से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रात के 12 से एक बजे तक शहर के मंदिरों में लोगों का आना जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं कृष्ण जन्म के बाद उपवास खोले। मंदिरों में देर रात पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed