फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Names of the 31 committee members finalized for the management of Baba Rajpuri Dera.

Kaithal News: बाबा राजपुरी डेरे के संचालन के लिए कमेटी के 31 सदस्यों के नाम तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Names of the 31 committee members finalized for the management of Baba Rajpuri Dera.
गांव बाबा लदाना का डेरा बाबा राजपुरी।
कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित ऐतिहासिक बाबा राजपुरी डेरे की देखरेख और संचालन के लिए कई दिनों तक चली चर्चाओं और पंचायतों के बाद रविवार को हुई बैठक में 31 सदस्यीय कमेटी का गठन कर नाम तय कर दिए हैं। कमेटी में गांव की सभी जातियों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है। अब यही कमेटी डेरे के संचालन से जुड़े प्रमुख फैसले लेगी।
विज्ञापन

कमेटी गठन के बाद ग्रामीणों में भी डेरे की व्यवस्थाएं दोबारा सुचारू रूप से चलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि डेरे का संचालन प्रशासन को साथ लेकर किया जाएगा। रिटायर्ड इंस्पेक्टर एवं ग्रामीण कृष्ण कुमार ने बताया कि डेरे के संचालन के लिए 31 सदस्यों की कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी में गांव की सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, ताकि डेरे से जुड़े निर्णयों में सभी वर्गों की भागीदारी रहे। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि सोमवार को प्रशासन की ओर से महंत के कक्ष की चाभी भी कमेटी को सौंप दी जाएगी। चाभी मिलने के बाद कमेटी को डेरे की रोजमर्रा की व्यवस्थाएं संभालने में आसानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कमेटी जल्द ही डेरे में नए महंत की नियुक्ति के लिए भी बैठक करेगी। बैठक में चर्चा के बाद इस संबंध में आगामी फैसला लिया जाएगा। फिलहाल कमेटी का प्राथमिक उद्देश्य डेरे की व्यवस्था को व्यवस्थित करना और श्रद्धालुओं से जुड़ी गतिविधियों को सुचारू बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरे में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था, पशुओं की देखभाल और अन्य दैनिक गतिविधियों को सुचारू रखने की जिम्मेदारी भी कमेटी के सामने रहेगी। कमेटी के गठन के बाद इन व्यवस्थाओं के लिए जल्द बैठक कर जिम्मेदारियां तय किए जाने की संभावना है। बाबा राजपुरी डेरा क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां दशहरा के अवसर पर हर वर्ष विशाल मेले का आयोजन होता है।

गांव बाबा लदाना का डेरा बाबा राजपुरी।

गांव बाबा लदाना का डेरा बाबा राजपुरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed