फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Names of seven schools will start with PM Shree

Kaithal News: बदलेंगे सात स्कूलों के नाम, पीएम श्री से शुरू होंगे नाम

Fri, 19 May 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Names of seven schools will start with PM Shree
कुलदीप प्रजापति
विज्ञापन


कैथल। जिले के अब सात स्कूलों के नाम में परिवर्तन किया जाएगा। इन सात स्कूलों को आदर्श स्कूलों की श्रेणी में लिया जाएगा। अब चयनित स्कूलों के नाम के आगे ‘पीएम श्री’ लगेगा। इसके लिए सरकार की ओर से सात स्कूलों का चयन कर लिया है।

इनमें शिक्षा व सुविधाओं पर खर्च होने वाला बजट केंद्र सरकार की ओर से वहन होगा। इन स्कूलों की खासियत रहेगी कि इनमें लड़कियां व लड़के दोनों पढ़ सकेंगे। इसके साथ ही स्कूलों में अंग्रेजी व हिंदी दोनों विषय शामिल होंगे। साथ ही ये स्कूल सीबीएसई के अधीन होंगे।
विज्ञापन


पीएम श्री यानी प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य सरकारों की ओर से संचालित सरकारी विद्यालयों को अपग्रेड करके आदर्श विद्यालयों में तब्दील करना है। इनमें छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सरकार ने विभाग से सभी स्कूलों का डाटा मांगा गया था। विभाग की ओर से पोर्टल पर अपलोड किए गए डाटा के अनुसार ही इन स्कूलों का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या, स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य चीजों के आधार पर ही स्कूलों का चयन हुआ हैं। प्रत्येक ब्लॉक से एक स्कूल का चयन किया है। इसी सत्र से यह स्कूल आदर्श स्कूल की तर्ज पर शुरू हो जाएंगे।

ये मिलेंगी सुविधाएं ः विद्यालयों को पुराने से नया रूप एवं शिक्षण पद्धति मिलेगी। विद्यालय नए तरीके से अपग्रेड होंगे और आधुनिक नई शिक्षा नीति के जुड़ेंगे। स्कीम में माध्यम से नई टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कक्षाएं, कला कक्ष, डिजिटल बोर्ड, खेल की सामग्री, इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरी सुविधा मिलेगी। यह स्कूल पानी के बचाव, वेस्ट रीसाइकिल, एनर्जी एफिसिएंट बेसिक स्ट्रक्चर सहित ग्रीन स्कूल की तरह डेवलप होंगे। स्कूल को मॉडर्न लेबोरेट्री भी मिलेगी जिससे छात्रों को विज्ञान एवं तकनीक की प्रयोगात्मक शिक्षा मिल सकेगी।

समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र आर्य ने कहा कि जिले के सात स्कूलों का नाम पीएम श्री के नाम होगा। केंद्र सरकार की ओर से ही इनका बजट जारी किया जाएगा। इसी सत्र से विद्यालयों के नाम में बदलाव कर दिया जाएगा।

इन स्कूलों का हुआ चयन

पूंडरी ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाबड़ी, गुहला ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना, कैथल ब्लॉक में स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री मनी राम गोयत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़, कलायत ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर, राजौंद ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल, सीवन ब्लॉक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन व ढांड ब्लॉक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed