फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   nagar parishad, worker, strike, fire workers, kaithal

वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल पर रहे नगर परिषद के 400 कर्मचारी

Tue, 18 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Tue, 18 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad, worker, strike, fire workers, kaithal
दोनों प्रवेश द्वारों को बंद करके रखा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में फायर बिग्रेड सहित नगर पालिका के सफाई सहित अन्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मंगलवार सुबह से ही नगर परिषद में काम-काज लगभग ठप रहा। परिषद भवन के बाहर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और दोनों प्रवेश द्वारों को बंद करके रखा। जिससे परिषद में कोई काम-काज नहीं हो पाया। वहीं हड़ताल के समर्थन में आए दमकल कर्मचारियों के कारण दो जगह पर लगी आग बुझाने में काफी परेशानियां हुईं। एसडीएम के अनुरोध पर दो कर्मचारी मुश्किल से आग बुझाने के लिए गए। बाद में 19 दमकल कर्मियों को हड़ताल करने के कारण नोटिस जारी किया गया है। शाम को वेतन संबंधी समस्या के समाधान के बाद हड़ताल समाप्त हुई।
विज्ञापन


तीन माह से नगर परिषद में कार्यरत करीब 400 कर्मचारी वेतन ना मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर परिषद कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान रामशरण ने की। हड़ताली कर्मचारियों में कच्चे सफाई कर्मचारी, दमकल विभाग के कर्मचारी सहित कार्यालय के कर्मचारी शामिल थे। सभी ने परिषद भवन के दोनों प्रवेश द्वारों ताले लगा दिए और बाहर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के समझाए जाने के बावजूद कर्मचारी वेतन की समस्या हल होने तक हड़ताल समाप्त ना करने पर अड़े रहे। देर शाम तक बैठकों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ ने समर्थन किया। इस मौके पर जिला प्रधान जसबीर सिंह, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन की महासचिव शकुंतला, ब्लाक प्रधान विमल, ब्लाक सचिव शिवदत्त शर्मा, रोडवेज डिपो प्रधान कृष्ण लाल, जिला प्रधान ओमपाल भाल, यूनिट सचिव सुरेश शर्मा शामिल हुए। हड़ताल के दौरान जिला प्रधान शिवचरण व ब्लाक सचिव रामेश्वर गिल, राजेंद्र सिणद, कृपाल गिल, राजेश, संतरों, विदया, राखी, राजेंद्र टांक व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह व रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्यालय बंद होने से स्टाफ सदस्य भटके इधर-उधर
नगर परिषद के सभी कार्यालय बंद होने से अधिकारी शहर में घूमते नजर आए तो वहीं लेखा विभाग के स्टाफ सदस्य गेट खुलने का इंतजार करते रहे। नगर परिषद में ताला होने के कारण वे दुकानों पर चाय पीते दिखाई दिए।

नहीं बना आधार कार्ड
चीका के गांव आंधली से आधार कार्ड बनवाने आई अंग्रेज कौर व सुनीला देवी ने बताया कि वह आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले दो दिनों से नगर परिषद कार्यालय में आ रही हैं। लेकिन कर्मचारियों ने नगर परिषद को पूरी तरह से बंद किया हुआ है। जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कर्मचारियों को हड़ताल से पहले आम जनता को सूचित करना चाहिए।

हड़ताल से हुई परेशानी
शहर के आदर्श नगर से आई छात्रा निकिता मोर ने बताया कि उसके आधार कार्ड में गलती है। जिसे ठीक करवाने के लिए स्कूल से छुट्टी लेकर आई। लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उसका आधार कार्ड की गलती ठीक नहीं हुई।

हड़ताल के दौरान इंचार्ज ने की कॉल अटेंड, एसडीएम के अह्वान पर दो कर्मचारी गए आग बुझाने
हड़ताल के कारण फायर बिग्रेड विभाग को काफी कठिनाइयां हुई। विभाग में एक भी कर्मचारी के न पहुंचने के कारण खुद विभाग के इंचार्ज ने कॉल अटेंड की। इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान तीन आगजनी की सूचना मिली हैं। गांव क्योड़क में कूप के जलने की एक सूचना थी। लेकिन कोई भी कर्मचारी आग बुझाने वहां नहीं गया। जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। भाणा में फाने व चौशाला में मकान के जलने की सूचना मिली। जिस पर एसडीएम द्वारा समझाने पर दो कर्मचारी आग बुझाने के लिए गए।

 
19 फायर कर्मचारियों को दिया नोटिस
हड़ताल के कारण आ रही परेशानियों के चलते ईओ सुरेश चौहान ने आउटसोर्सिंग की कंपनी द्वारा लगाए गए 19 कर्मचारियों को नोटिस दे दिया है। कंपनी से सुपरवाइजर प्रदीप कुमार ने बताया कि ईओ द्वारा कंपनी को नोटिस देने के बाद कर्मचारियों का हड़ताल खत्म करने का आह्वान किया जाएगा। अगर वे हड़ताल खत्म नहीं करते तो वे इनकी जगह दूसरे कर्मचारियों को लगाएंगे।

कर्मचारियों की हड़ताल पर उनकी मांगों को मान लिया गया है। 19 दमकल कर्मियों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। अब कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है।
सुरेश चौहान, कार्यकारी ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed