फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   My daughters are no less than my daughters... Naitik's success is inspiring.

Kaithal News: छोरों से कम नहीं है म्हारी बेटियां... नैतिक की सफलता प्रेरणादायी

Fri, 13 Sep 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
My daughters are no less than my daughters... Naitik's success is inspiring.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। अबूधाबी में हुई एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नैतिक बनवाला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रीति की उपलब्धियों ने बेटियों के महत्व को एक बार फिर से स्पष्ट किया है। इन दोनों बेटियों की सफलता ने साबित कर दिया समर्थन और अवसर दिया जाए तो छोरों से कम नहीं है म्हारी बेटियां।

नैतिक बनवाला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं। गांव में आयोजित भव्य स्वागत समारोह ने न केवल उनकी सफलता का सम्मान किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि बेटियों को खेलों और शिक्षा में समान अवसर मिलना कितना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्हें 2100 रुपये और एक स्मृति प्रदान की। जबकि ग्राम सुधार समिति और गांव के सरपंच दिनेश कुमार ने भी उन्हें 21 हज़ार की राशि दी। कक्षा 12वीं की छात्रा प्रीति बनवाला को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने स्टेट लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया और उनके खेल के प्रति समर्पण को सराहने के लिए 2100 की राशि प्रदान की गई। यह सम्मान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा और ग्राम सुधार समिति ने दिया। प्रीति की सफलता ने यह साबित किया है कि बेटियों को सही दिशा और प्रोत्साहन मिलने पर वे भी उच्च मानकों को छू सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बेटियों की उपलब्धियों ने समाज को यह संदेश दिया है कि बेटियां न केवल पारंपरिक भूमिकाओं में, बल्कि खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। यह समय है कि हम बेटियों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए और भी समर्थन और अवसर प्रदान करे।


कार्यक्रम में डेरा बाबा रामनाथ के महंत सोमवार नाथ ने भी इन बेटियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके समर्पण को सराहा। विद्यालय के मुखिया राजेश कुमार ने इस अवसर पर बेटियों की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख करते हुए सभी उपस्थित लोगों को बेटियों के महत्व को स्वीकार करने और उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की। सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जब हमें अपनी बेटियों पर विश्वास होता है, तो वे भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होती हैं।

कार्यक्रम में सलिंद्र नंबरदार, सतबीर, विनोद, धर्म सिंह, जगबीर वकील, कुलदीप, संजय बनवाला, सतीश बनवाला, शमशेर व स्टाफ़ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed