फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Murder, Crime, Wife, Husband, Kaithal, Haryana

छह माह पहले कर दी हत्या, मायके में नहीं दी सूचना

Fri, 03 Jun 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव पबनावा में एक पति ने छह माह पहले पत्नी की हत्या कर दी और उसके मायके में जानकारी तक नहीं दी। छह माह तक बेटी से बात न होने पर पिता जब ससुराल पहुंचे तो उन्हें बेटी की मौत का पता चला। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जहांगीर पुरी दिल्ली निवासी मदन लाल ने ढांड पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सीमा के जन्म लेने के छह महीने बाद उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। बचपन से ही उसकी बेटी का पालन-पोषण उसने स्वयं किया है। करीब आठ वर्ष पहले उसने उसकी बेटी की शादी ढांड के गांव पबनावा निवासी सोनी उर्फ सोनू के साथ की थी। मदन लाल ने बताया कि छह महीने पहले उसने अपनी बेटी सीमा से बात करने के लिए उसके दामाद सोनू के फोन पर फोन किया।
विज्ञापन


उसके दामाद ने फोन पर कहा कि वह पशुओं के प्लाट में गई हुई है। अगले दिन फोन किया तो उसने कहा कि वह दवाई लेने के लिए गई है। मदन लाल ने बताया कि जब भी वह फोन करता उसका दामाद कुछ न कुछ बहाना बनाकर फोन काट देता था। 26 मई 2016 को उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक लगातार फोन किए लेकिन उनके दामाद ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उन्हें शक हुआ। उसके बाद वह दिल्ली से गांव पबनावा में आए। जहां पर उन्हें घर बंद मिला। आस-पास के पड़ोसियों से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सीमा की करीब छह महीने पहले मौत हो चुकी है। मदन लाल ने बताया कि उसके दामाद ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। सुबूत मिटाने के लिए उनको भी सूचना नहीं दी। सीमा अपने पीछे दो लड़के व एक लड़की छोड़ गई है।


ढांड एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने रेड की थी। अभी तक आरोपी पति फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed